भारत
संतोख सिंह चौधरी जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता थे: राहुल गांधी
jantaserishta.com
14 Jan 2023 1:31 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने संतोष सिंह चौधरी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





