भारत

संजीवनी योजना: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा

jantaserishta.com
18 Dec 2024 1:49 PM IST
संजीवनी योजना: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा
x
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लॉन्च कर दी है. इसके तहत राजधानी के 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज निशुल्क होगा.
केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा. ये केजरीवाल की गारंटी है. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे. दिल्ली सरकार इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी.
मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे.
बता दें कि ये ऐलान अगले साल होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है. आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में लौटने की तैयारी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story