भारत

इंडिया गठबंधन के लिए यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे संजय सिंह

jantaserishta.com
5 April 2024 11:22 AM IST
इंडिया गठबंधन के लिए यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे संजय सिंह
x
लखनऊ: यूं तो उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है, लेकिन अभी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए संजय सिंह सूबे में इंडिया गठबंधन के पक्ष में पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करते दिखेंगे।
इस बीच, संजय सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने 6 महीने सलाखों के पीछे बिताए हैं, जिससे हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। अब हम इस संदेश को पूरे देश में लेकर जाएंगे और मैं आपको बता दूं कि ये आम आदमी पार्टी ही है, जिसने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाए जेल जाने को ज्यादा तवज्जो दिया।"
बता दें, संजय सिंह को बुधवार को जमानत मिली। उन्हें नई आबकारी नीति मामले में छह महीन पहले गिरफ्तार किया गया था। पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर संजय सिंह उन राज्यों का भी दौरा करेंगे, जहां आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है या जहां पार्टी ने इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करने का ऐलान किया है।
सिंह ने कहा, "जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से कार्यकर्ता मुझसे मिलने आए। बीजेपी ने हमारे शीर्ष नेतृत्व को सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि, इस घटना से हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर तो चोट पहुंची है, लेकिन हम दोबारा से पटरी पर आएंगे।"
वहीं, आप नेता ने इस बात पर हैरानी जताई कि कैसे कांग्रेस से बड़ी संख्या में नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। दूसरी तरफ, ऐसी विकट परिस्थिति में जब आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेता सलाखों के पीछे हैं, हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story