भारत

संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर किया तगड़ा प्रहार किया।

Rounak Dey
4 May 2023 1:55 PM GMT
संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर किया तगड़ा प्रहार किया।
x
कहा : ‘ईडी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाती…’

जनता से रिश्ता | अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह का आप के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में समर्थक और नेता मौजूद रहे। इस दौरान संजय सिंह ने आप प्रत्याशी राजकुमारी निर्मल के लिए लोगों से वोट की अपील भी की और उसके बाद जनसभा को संबोधित किया।

संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर किया तगड़ा प्रहार किया। सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गुजरात के अडानी की गुलाम है और मोदी खुद अपने गुजराती मित्र के साथी हैं। वह देश के लिए नहीं देश के चौथे इंजन अडानी के लिए काम करते हैं और इसीलिए वह हर जगह इंजन के नाम पर अडाणी का नाम छुपाते हैं।

संजय सिंह ने खुले मंच से ऐलान किया है की भाजपा ईडी को अपना हथियार बनाती है और उसे झूठी जांच कराती है लेकिन जब आदमी पाक साफ हो तो उसका ईडी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाती है और माफी का पत्र भेज देती है और बोलती है कि गलती से राहुल सिंह के जगह संजय सिंह लिख गया है।

इसी पर कटाक्ष करते हुए लिखा क्या कभी ऐसा भी होगा कि नीरव मोदी की जगह नरेंद्र मोदी का नाम लिख जाए और ईडी वहां पर गिरफ्तारी के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंच जाए संजय सिंह ने कहा भाजपा एक बंदरिया है और वह बंदरिया की तरह ही काम करती है। इस तरह के कटाक्ष से लगातार भाजपा को भेजते रहे और शब्दों शब्दों में ही कांग्रेस के ऊपर भी पलटवार किया।

इस दौरान भाजपा को फिर आड़े हाथ लिया और कहा भाजपा अपने सभी पत्ते खोले फिर भी आम आदमी पार्टी को हिला नहीं पाएगी क्योंकि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार की पार्टी है। केजरीवाल की पार्टी है और इसमें संजय सिंह जैसा कर्मठ नेता काम करते हैं, जो आपकी जमीन से ही जुड़े हुए हैं।

अमेठी की अवधी भाषा में भी बोलते हुए कहा बाबा खुद प्रचार करें निकला अहय कहत अहाय चौथा इंजन हमका दे दिया तऊ बिकास कै गंगा बहाय देब संजय सिंह ने कहां भाजपा जात और मजहब की राजनीति करती है और इसी के नाम पर लड़ाती है और मजा करती है लेकिन इस बार जनता आम आदमी पार्टी के बातों को समझ रही है और विकास के नाम पर वोट करेगी।

संजय सिंह संजय सिंह ने कहा कि बाबा के तीसरे इंजन की सरकार में उमेश पाल हत्याकांड भी हो जाता है तो अतीक हत्याकांड भी होता है संजय सिंह ने बोला कि जब भाजपा भारत माता की जय बोलती है तो हमें तो डर लगता है कि एक फैक्ट्री फिर से बेच दी हर एक भारत माता की जय पर भारत का कुछ ना कुछ बेच दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा नरेंद्र मोदी देश को बेचने का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में भारत को खोखला कर देंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने ईडी के जवाब की चुटकी ली।

उन्होंने कहा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि ईडी ने किसी से माफी मांगी है।

Next Story