भारत

संजय सिंह ने लगाया बड़ा आरोप

jantaserishta.com
1 May 2022 8:57 AM IST
संजय सिंह ने लगाया बड़ा आरोप
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ( AAP) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं की तर्ज पर शाखाएं लगाने का फैसला किया है. हालांकि, ये शाखाएं 'तिरंगा शाखाएं' होंगी. AAP के वरिष्ठ नेता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो नफरत की राजनीति करती है, इसके खिलाफ प्रदेश में AAP 'तिरंगा शाखाएं' शुरू करने जा रही है.

मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति को प्रायोजित कर रही है, जिससे देश का संविधान कमजोर हो रहा है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो भारत अपनी पहचान खो देगा, इसे हर कीमत पर बचाना होगा.
बीजेपी पर अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि AAP की शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से उलट होंगी. तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी ताकि वो विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहें. इसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, भगत सिंह और अशफाकउल्लाह खान जैसी महान हस्तियों पर चर्चा होगी.
उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा, एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख नियुक्त करने का काम शुरू होगा. अगले छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी इस साल के अंत में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी शहरी स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ेगी.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में ताकत दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सितंबर में तिरंगा यात्रा निकाली थी. तिरंगा यात्रा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्रा निकाली गई थी. वहीं, पंजाब में बंपर जीत के बाद लखनऊ में भी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story