
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई के पात्रा चॉल में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था. इसी मामले में ईडी ने संजय पर शिकंजा कसा है. इसी बीच संजय राउत के खिलाफ उनकी पूर्व सहयोगी स्वप्ना पाटकर ने उनके खिलाफ धमकी देने के मामले में FIR दर्ज कराई है. स्वप्ना पाटकर पात्रा चॉल मामले में गवाह भी हैं. पुलिस ने संजय राउत के खिलाफ IPC की धारा 509, 506 और 504 के तहत FIR दर्ज की है. स्वप्ना पाटकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने पिछली बार संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने बयान दिया था, तो उन्हें बयान वापस लेने के लिए धमकी दी गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





