भारत
संजय राउत का बड़ा आरोप, साजिश के तहत चुराए जाते हैं चुनाव
jantaserishta.com
27 Sept 2026 5:17 PM IST

x
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई में प्रेस वार्ता के दौरान राउत ने कहा कि चुनाव आयोग में मैच फिक्सिंग और वोट चोरी होती है। एक साजिश के तहत पूरे चुनाव को चुराया जाता है।
संजय राउत ने कहा, "चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर किया गया। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने कई बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं और इन मुद्दों को उठाया है, लेकिन अब केवल मुद्दा उठाने से काम नहीं चलेगा। अब हम सिर्फ यह मुद्दा नहीं उठाएंगे, अब हम ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे।
उन्होंने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों का एक साथ बैठकर तस्वीरें खिंचवाना पर्याप्त नहीं है। राउत ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसके फैसलों को लेकर अपने सवाल उठाता रहेगा।
पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए संजय राउत ने आरोप लगाया कि बंगाल का चुनाव भी चोरी किया गया। ममता बनर्जी को लगातार परेशान किया जा रहा है, अगर वे सभी को साथ लेकर लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना चाहती है तो हमारी पार्टी का उन्हें समर्थन है।
राउत ने दावा किया कि ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने का काम किया गया है, यह किसी से छिपा नहीं है। 4 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान बड़ा मार्च निकाला जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुवाई में आंदोलन किया जाएगा और शिवसेना ने उसे समर्थन दिया है।
राउत ने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में सभी नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जो नेता दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





