महाराष्ट्र

संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ी

Nilmani Pal
22 Aug 2022 6:25 AM GMT
संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ी
x

मुंबई। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी है.

राउत की 11 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त

पात्रा चॉल महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में प्रवीण राउत की 9 करोड़ रुपए और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है।

आरोप है कि रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष MHADA और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।


Next Story