संजय राउत का बड़ा आरोप, मेरे करीबियों के घर रेड पड़ी तो मैंने अमित शाह को फोन किया, एजेंसियां शिवसेना नेताओं को कर रही परेशान

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय एजेंसी ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र (Maharashtra) पर और मराठी लोगों पर जिस तरह के हमले हो रहे हैं. इसके लिए किसी को तो युद्ध का शंख फूंकना ही था. बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि अगर तुमने कोई पाप नहीं किया है तो किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप कितना भी दबाव डालें हम डरने वाले नहीं हैं. हमें इस पत्रकार परिषद के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने आशीर्वाद दिया है. मुझे कहा गया है कि आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं. केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से लगातार धमकियां दी जा रही हैं. या तो हम घुटने टेक दें और सरकार गिरा दें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बीजेपी के नेता तारीख तय करते हैं कि सरकार अब गिरेगी, तब गिरेगी."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





