संजय राउत का बड़ा आरोप, किरीट सोमैया ने फडणवीस-शाह के नाम पर की करोड़ों की वसूली

मुंबई: शिवसेना(Shivsena) नेता और सांसद संजय राउत(Sanjay Raut) ने गुरुवार को किरीट सोमैया(Kirit Somaiya) पर एक नया आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किरीट सोमैया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) के नाम पर अवैध उगाही की है। राउत ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्रित्व काल में बड़े पैमाने पर एसआरए घोटाला किया गया है। इस कालखंड में ही किरीट सोमैया ने पवई इलाके में स्थित पेरुबाग में 38 एकड़ जमीन पर हो रहे एसआरए मामले में 433 अपात्र लोगों को अपने दलालों के माध्यम से लाभार्थी बनाया और प्रत्येक लाभार्थी से 25-25 लाख रुपये वसूले। अकेला यही 400 करोड़ रुपये का ही घोटाला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





