भारत

संजय राउत की गिरफ्तारी: थोड़ी देर में मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में पेशी, एकनाथ शिंदे ने कही यह बात

jantaserishta.com
1 Aug 2022 11:35 AM IST
संजय राउत की गिरफ्तारी: थोड़ी देर में मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में पेशी, एकनाथ शिंदे ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: पात्रा चॉल मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कुछ गलत नहीं किया है, तो डरने की जरूरत नहीं है। खास बात है कि शिवसेना नेता इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं। राउत को सोमवार को PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीएम शिंदे ने कहा, 'उन्होंने कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। अगर कुछ गलत नहीं किया तो डरना क्यों? उन्होंने यह भी कहा था कि वह जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। तो जांच पूरी होने दें और सच बाहर आने दें।'
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी ED या किसी एजेंसी की कार्रवाई से डरकर शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टियां नहीं चाहती कि दबाव के चलते कोई शामिल हो। शिंदे खेमे को समर्थन देने वाले अर्जुन खोतकर को लेकर उन्होंने कहा, 'खोतकर हो या कोई भी, मैं अपील करना चाहता हूं कि प्लीज ED के किसी डर के चलते हमारे साथ शामिल न हों... ऐसा काम न करें।'
सीएम ने कहा कि अगर केंद्रीय एजेंसियों ने राजनीतिक प्रतिशोध के चलते काम किया है, तो अदालतों की तरफ से उन्हें राहत मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'आज और पुराने कामों को देखो। राजनीतिक प्रतिशोध की क्या जरूरत है? हमने सरकार को सूचित किया है... और क्या किसी ने ऐसा कहा कि वह ईडी के डर के कारण हमारे साथ आ रहे हैं? यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगला चुनाव भी जीतेगी।'
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार में जल्दी कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं जताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story