भारत

संजय राउत आज ED के समक्ष होंगे पेश, इससे पहले किया ये ट्वीट

Nil dhankar
1 July 2022 7:13 AM IST
संजय राउत आज ED के समक्ष होंगे पेश, इससे पहले किया ये ट्वीट
x

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ED कार्यालय में इकट्ठा न होने की अपील की है। संजय राउत आज दोपहर 12 बजे ED के समक्ष पेश होने वाले हैं।

इससे पहले तलब किए जाने के तुरंत बाद राउत ने सोमवार को दावा किया था कि यह उन्हें लड़ने से रोकने की साजिश है. उन्होंने कहा था कि मैं मंगलवार को ईडी कार्यालय नहीं जा पाऊंगा क्योंकि अलीबाग में पहले से ही एक रैली होनी है और मुझे वहां लोगों को संबोधित करना है. यह कानूनी लड़ाई है. अगर आपके पास बीजेपी का आदेश है तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए. राउत ने कहा था कि वह ईडी की जांच में शामिल किसी भी कंपनी से नहीं जुड़े हैं.

Next Story