संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, राष्ट्रपति ने भी की थी टीपू सुल्तान की तारीफ, क्या...?

नई दिल्ली: टीपू सुल्तान के नाम पर मुंबई में एक खेल परिसर बनाए जाने पर छिड़े विवाद को लेकर संजय राउत ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी ओर से भी टीपू सुल्तान की तारीफ की गई थी। उनका कहना था कि टीपू सुल्तान ऐतिहासिक योद्धा थे, स्वतंत्रता सेनानी थे। क्या भाजपा राष्ट्रपति से उनका इस्तीफा मांगेगी? भाजपा को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। टीपू सुल्तान के मुद्दे पर वह ड्रामा कर रही है। दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और मंत्री असलम शेख ने मुंबई की मुस्लिम बहुल मालवानी कॉलोनी में बने पार्क का नाम टीपू सुल्तान पर रखे जाने की पहल की है। इसी को लेकर भाजपा आपत्ति जता रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





