संजय राउत बोले- भारत में श्रीलंका से खराब हो सकती है स्थिति

मुंबई: श्रीलंका में महंगाई चरम पर है. श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है. लोगों का घर में बैठना भी मुहाल है क्योंकि 13-13 घंटे बिजली की कटौती हो रही है. इस हालात के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है. नागरिक अपनी बुनियादी जरुरतों के लिए सड़क पर आ गए हैं. वो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. श्रीलंका की ऐसी बदहाली पर शिवसेना नेता संजय राउत ने भारत को चेताया है.
श्रीलंका की परिस्थिति बहुत चिंताजनक है। भारत भी उसी मोड़ पर है। हमें इस परिस्थिति को संभालना होगा नहीं तो श्रीलंका से भी ज़्यादा खराब स्थिति हमारी हो सकती है: शिवसेना के नेता संजय राउत, दिल्ली pic.twitter.com/cF9Lb9TSZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





