संजय राउत का शिंदे गुट पर जोरदार हमला, कहा- आज सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत पड़ रही...कभी...

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होने वाला है। इस बीच संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर तंज कसते हुए कहा है कि शिवसेना कभी विधायकों और सांसदों के भरोसे नहीं थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना तो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसे कभी विधायकों और सांसदों ने नहीं बनाया बल्कि पार्टी के चलते लोग सांसद और विधायक बन गए। यही नहीं इस दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की सुरक्षा पर भी तंज कस दिया। उन्होंने कहा, 'कभी शिवसेना में थे तो ये लोग शेर की तरह घूमते थे, लेकिन आज सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत पड़ रही है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





