भारत

दिल्ली हिंसा पर बोले संजय राउत- MCD चुनाव के चलते दंगे का माहौल बनाया जा रहा

jantaserishta.com
19 April 2022 11:02 AM IST
दिल्ली हिंसा पर बोले संजय राउत- MCD चुनाव के चलते दंगे का माहौल बनाया जा रहा
x

मुंबई: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हुई हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए दंगे की राजनीति हो रही है. देश में पहले कभी भी हनुमान जयंती और रामनवमी के दिन दंगे नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव जीतने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं. चुनाव जीतने के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए दंगों का सहारा लिया जा रहा है.



दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज है. दिल्ली पुलिस ने मामले में चौथी FIR दर्ज की है. सोमवार को पुलिस ने आरोपी सोनू चिकना को गिरफ्तार कर लिया था. सोनू चिकना पर हिंसा के दौरान फायरिंग करने का आरोप है. दरअसल, हिंसा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और सोनू चिकना की तलाश में जुट गई.
वीडियो में गोली चलाते दिख रहे सोनू चिकना के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है. दिल्ली पुलिस ने सोनू चिकना की गिरफ्तारी को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए उसे सबसे दुर्दांत अपराधी कहा है. सोनू शेख उर्फ सोनू चिकना को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा. सोनू चिकना की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इन 21 के अलावा 3 नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पहली एफआईआर 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी, जिसमें विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा हुआ था. दूसरी एफआईआर में बगैर अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ मुकदमा हुआ है. तीसरी एफआईआर में पुलिस पर पथराव करने के मामले में सलमा को आरोपी बनाया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story