भारत

संजय राउत बोले- गोपीनाथ मुंडे होते तो आज महाराष्ट्र की राजनीति अलग होती, भाजपा से गठबंधन को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
12 Dec 2021 3:27 PM IST
संजय राउत बोले- गोपीनाथ मुंडे होते तो आज महाराष्ट्र की राजनीति अलग होती, भाजपा से गठबंधन को लेकर कही ये बात
x

मुंबई: शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे जिंदा होते तो महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का गठबंधन नहीं टूटता. गोपीनाथ मुंडे शिवसेना और उसकी ताकत को समझते थे. महाराष्ट्र भाजपा में मुंडे के कद की बराबरी करने वाला दूसरा कोई नेता नहीं है.

रविवार को गोपीनाथ मुंडे की जंयती पर उन्हें याद करते हुए संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी में ऐसा कोई नेता नहीं दिखता जो दिवंगत नेता की तरह संवाद कर सके, राज्य की राजनीति को जान सके या शिवसेना को समझ सके.
'मुंडे होते तो आज महाराष्ट्र की राजनीति अलग होती'
राउत ने यह भी कहा कि मुंडे ने अंत तक यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन बना रहे. यदि भाजपा नेता (मुंडे) जिंदा होते तो राज्य की राजनीति अलग होती. मुंडे महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता था और हमने 25 से 30 साल तक साथ काम किया.
राउत ने पवार के जन्मदिन के अवसर पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की भी प्रशंसा की और कहा कि राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार पवार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफल रहा है.
शिवसेना नेता संजय राउत ने पांच दिन पहले राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. इस बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से राजनीतिक चर्चा हुई है. संदेश यही है कि सबकुछ ठीक है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से जो बात हुई, वो सीएम उद्धव को बताऊंगा. विपक्ष की एकजुटता पर चर्चा की गई. हमने यह पहले से कहा है कि विपक्ष का अगर कोई एक फ्रंट बनता है तो कांग्रेस के बिना संभव नहीं है, उस बारे में जरूर चर्चा हुई है. राहुल गांधी मुंबई में आने वाले हैं. जल्द ही उनका कार्यक्रम बन रहा है. मुझे लगता है कि ज्यादा बात करना उचित नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story