भारत

ईडी दफ्तर पहुंचे संजय राउत, कहा- शिवसेना को कमजोर करने की हो रही साजिश, देखें वीडियो

jantaserishta.com
31 July 2022 5:42 PM IST
ईडी दफ्तर पहुंचे संजय राउत, कहा- शिवसेना को कमजोर करने की हो रही साजिश, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: संजय राउत (Sanjay Raut) को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में ले लिया है. पिछले 9 घंटे से ईडी उनके घर पर छानबीन कर रही थी. ईडी ने यह छापेमारी पात्रा चॉल घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की थी. रविवार को ED की टीम सुबह 7 बजे राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची थी.

संजय राउत को अब ईडी अपने दफ्तर लेकर जा रही है. अब वहीं पर संजय राउत से पूछताछ होगी. अगर वह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उनको गिरफ्तार किया जा सकता है. इस बीच राउत के घर के बाहर उनके समर्थक जमा हो गए थे. उन्होंने ईडी टीम का रास्ता रोक लिया था. संजय राउत को जब ईडी की टीम घर से लेकर निकली तो उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा हवा में लहराया.


ईडी की टीम के पहुंचने के बाद राउत के वकील भी उनके घर पहुंच गये थे. बाहर काफी समर्थक भी जमा हो गए थे. ईडी ने संजय राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था.
जानकारी के मुताबिक, जब उन्हें जांच एजेंसी ने अपने साथ ED ऑफिस चलने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वे मौजूदा सांसद हैं. उन्होंने 7 अगस्त तक का समय मांगा था. लेकिन अब ईडी उनको हिरासत में लेकर अपने साथ ले जा सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story