संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की मुलाकात, दिया ये बयान

नई दिल्ली: लखीमपुर हिंसा पर राजनीति का सिलसिला जारी है. अब शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को दूसरे राज्य में रोका जा रहा है तो ये बड़ी शर्मिंदगी की बात है. इस दौरान संजय राउत ने ये भी कहा कि प्रियंका गांधी की हिम्मत विपक्ष को ऊर्जा देती है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है. सीएम भूपेश बघेल लखनऊ से सीतापुर जाकर प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे, वहीं से उनका लखीमपुर खीरी जाने का प्लान था. लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया.
Shiv Sena leader Sanjay Raut meets Congress leader Rahul Gandhi in Delhi
— ANI (@ANI) October 5, 2021
On being asked if a delegation of Opposition parties would visit Lakhimpur Kheri in UP, he says, "That has been discussed." pic.twitter.com/CPDofTynIs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





