भारत

संजय राउत मीडिया में बने रहने के लिए आरोप लगाते हैं : प्रतापराव जाधव

jantaserishta.com
17 Aug 2025 1:34 PM IST
संजय राउत मीडिया में बने रहने के लिए आरोप लगाते हैं : प्रतापराव जाधव
x
वाशिम: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शिवसेना (यूबीटी) राज्यसभा सांसद संजय राउत के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा और उसके सहयोगियों ने उनके सहयोग से जीते थे। संजय राउत के इस बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह मीडिया में बने रहने के लिए कभी राजनीतिक दल, कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं।
दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने पूछा कि 2024 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा और उसके सहयोगियों ने इसी सज्जन की मदद से जीते थे। शिवसेना की पार्टी और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को देकर, उन्होंने दलबदल को बढ़ावा दिया। राहुल गांधी ने अब चुनाव आयोग के पक्षपात को उजागर कर दिया है। लेकिन ये चेहरा अब कहां है? क्या कोई बता सकता है?
संजय राउत ने आगे पूछा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तो पहले ही गायब हैं, तो ये सज्जन अब कहां हैं? केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि संजय राउत ऐसे नेता हैं जो रात को इस विचार के साथ सोते हैं, जिससे सुबह उठते ही मीडिया के सामने किसी पर आरोप लगा सकें। मुझे उनके बारे में ज्यादा नहीं बोलना है।
वह ऐसे नेता हैं जिन्होंने देश की किसी संस्था को बख्शा नहीं है। किसी भी राजनेता को नहीं छोड़ा, जिसके खिलाफ उनका बयान नहीं आता है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वे सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए सुबह 9 बजे मीडिया के सामने गलत आरोप लगाते हैं।
उन्होंने संजय राउत के उस आरोप को भी खारिज किया है, जिसमें उन्होंने आयोग पर आरोप लगाया कि मिलीभगत के तहत शिवसेना पार्टी का चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे को दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा देश लोकतंत्र के तहत चलता है। नियमानुसार एकनाथ शिंदे को चुनाव चिन्ह देने का निर्णय आयोग ने लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story