भारत

संजय राउत मामला, ED ने कर दिया बड़ा दावा

jantaserishta.com
2 Aug 2022 12:15 PM IST
संजय राउत मामला, ED ने कर दिया बड़ा दावा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत और उनके परिवार को मुंबई में चॉल के पुनर्विकास प्रोजेक्ट में अनियमितता से एक करोड़ रुपये मिले। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक विशेष अदालत को यह जानकारी दी है। मालूम हो कि विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट के जस्टिस एमजी देशपांडे ने राउत को चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

ईडी ने यह दावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत की हिरासत की मांग करते हुए किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में अनियमितताओं और वित्तीय संपत्ति के लेनदेन से जुड़ा है, जिसमें उनकी पत्नी और उनके कथित सहयोगी शामिल हैं। हालांकि, संजय राउत ने दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप अस्पष्ट हैं और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से लगाए गए हैं।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय राजनेता को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई।
संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार को राउत को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया और आठ दिन की हिरासत की मांग की। लेकिन जज ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कहा, 'आठ दिनों की लंबी हिरासत की जरूरत नहीं है। मेरी राय है कि अगर आरोपी को चार अगस्त तक हिरासत में भेजा जाता है तो यह मकसद के लिहाज से पर्याप्त होगा।'
वहीं, शिवसेना के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के विधायक दीपक केसकर ने कहा कि राउत को उनके घर पर मिले 11 लाख रुपये के स्रोत के बारे में ईडी को बताना चाहिए। केसकर ने कहा, 'हर कोई घर पर उचित मात्रा में नकदी रखता है। हमने देखा है कि जब आप यात्रा करते हैं तो आप दो लाख रुपये तक नकद ले जा सकते हैं। अगर राशि इस सीमा से अधिक है तो यह बताना होगा कि किस बैंक से राशि निकाली गई थी।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story