भारत

संजय निषाद ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले-प्रदेश नेता से नहीं नीति से चलता है

jantaserishta.com
14 Nov 2025 11:40 AM IST
संजय निषाद ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले-प्रदेश नेता से नहीं नीति से चलता है
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को बिहार में वोट काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त पर कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं है कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन को लग रहा है कि वे प्रदेश की जनता को दिग्भ्रमित कर लेंगे, तो ऐसा नहीं कर पाएंगे।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि महागठबंधन को अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए, क्योंकि इससे कुछ मिलने वाला नहीं है। निसंदेह प्रदेश की जनता पूरी तरह से जागरूक है। पहले लोगों को जागरूकता की कमी की वजह से बेवकूफ बना लिया जाता था, लेकिन आज सोशल मीडिया के जरिए उन्हें हर प्रकार की जानकारी मिल रही है। आप उन्हें मूर्ख नहीं बना सकते।
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बिहार बुद्ध की धरती है। यहां के लोग प्रबुद्ध है। ये लोग जानते हैं कि क्या अच्छा है, क्या बुरा है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने एनडीए को मतदान किया है, क्योंकि अब वहां के लोग प्रदेश में विकास चाहते हैं।
विकास कार्यों को लेकर अब बिहार की जनता किसी भी प्रकार का समझौता करने वाली नहीं है। इसी वजह से आज की तारीख में एनडीए के पक्ष में प्रदेश का राजनीतिक माहौल बना हुआ है। वहीं, बिहार में इंडिया गठबंधन के नेता की ओर से किए जा रहे दावों के संबंध में संजय निषाद ने कहा कि अब इन लोगों को समझना होगा कि प्रदेश किसी नेता से नहीं चलता है, बल्कि नीति से चलता है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि महागठबंधन के नेताओं ने आज तक नीति पर जोर नहीं दिया। अगर इन लोगों ने नीति पर जोर दिया होता तो आज इनके लिए हालात ऐसे न होते।
प्रशांत किशोर के इस दावे पर कि इस बार एनडीए का गणित खराब हो जाएगा, इस पर संजय निषाद ने कहा कि सबसे पहले उन्हें यह समझना होगा कि कोई भी प्रदेश बयान से नहीं, बल्कि कामों से चलता है। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया, बल्कि इसके विपरीत सिर्फ बयान दिया, इससे कुछ भी होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बिहार की जनता कार्यों के आधार पर वोट देती है और एनडीए सरकार ने काम किया है। इसी का नतीजा है कि शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे चल रहा है। अब यह अंतिम नतीजों में भी तब्दील होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story