जीत से गदगद संजय निषाद ने दी प्रतिक्रिया, बीजेपी जो भी जिम्मेदारी देगी स्वीकार है

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के साथ चुनाव लड़ी निषाद पार्टी के 11 प्रत्याशी इस बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने शनिवार को भाजपा नेतृत्व और पीएम मोदी, सीएम योगी को सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संजय निषाद ने रामराज्य और रावणराज का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था ठीक उसी तरह पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा नेताओं ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि 5 साल में पार्टी 1 से 11 हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





