व्यापार

IAS संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, मोदी सरकार का फैसला

jantaserishta.com
9 Dec 2024 5:45 PM IST
IAS संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, मोदी सरकार का फैसला
x
शक्तिकांत दास की लेंगे जगह.

नई दिल्ली: राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का गवर्नर नियुक्त किया गया है, मल्होत्रा अब मौजूदा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, 10 दिसंबर को RBI गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में नामांकित किया था. संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं. नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे. इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे.
संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से ली है. जबकि उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स पूरा किया. बीते 30 सालों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story