भारत
संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड हाईकोर्ट के 14वें चीफ जस्टिस
jantaserishta.com
20 Feb 2023 2:52 PM IST

x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में सोमवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें चीफ जस्टिस बन गए। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं महुआ माजी समेत कई अधिवक्ता एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बता दें कि भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाए जाने की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी की गई थी।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को उनके नाम की अनुशंसा इस पद के लिए केंद्र सरकार से की थी। झारखंड हाईकोर्ट में बीते 20 दिसंबर से चीफ जस्टिस का पद रिक्त था।
Tagsझारखंड हाईकोर्टझारखंडझारखंड न्यूज़संजय कुमार मिश्रासंजय कुमार मिश्रा चीफ जस्टिसJharkhand High CourtJharkhandJharkhand NewsSanjay Kumar MishraSanjay Kumar Mishra Chief Justice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





