भारत

Sanjay Jha संभालेंगे JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Nilmani Pal
29 Jun 2024 8:23 AM GMT
Sanjay Jha संभालेंगे JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी
x

दिल्ली/बिहार। राज्यसभा सांसद संजय झा sanjay jha जेडीयू JDU का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को नीतीश कुमार Nitish Kumar की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार के अलावे, केसी त्यागी, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, समेत पार्टी के सभी महत्पूर्ण नेता शामिल थे। बैठक से पहले ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्याकारिणी सदस्यों ने सहमति की मुहर लगा दी।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। ऐसे में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ससंजय झा का नाम सबसे उपर था।

संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल रहते थे। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में जदयू के नेता चुना गया था। अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की। सब सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। बिहार में भी पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है।


Next Story