भारत

'जी राम जी' योजना को लेकर विपक्ष के हंगामे पर संजय जायसवाल का पलटवार, कांग्रेस से पूछा सवाल

jantaserishta.com
29 Jan 2026 1:30 PM IST
जी राम जी योजना को लेकर विपक्ष के हंगामे पर संजय जायसवाल का पलटवार, कांग्रेस से पूछा सवाल
x
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान 'जी राम जी' योजना का जिक्र होने पर विपक्ष की नारेबाजी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हमें योजना के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं है, सिर्फ दिक्कत उन लोगों को है जो बेवजह हंगामा करते हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में संजय जायसवाल ने कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सभी सांसद उनके अभिभाषण के लिए धन्यवाद देते हैं। अगर कोई किसी मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है या आपत्ति उठाना चाहता है, तो धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिन की चर्चा होती है, जहां वे अपनी बात किसी भी तरह से रख सकते हैं और सरकार हर सवाल का जवाब देगी।"
भाजपा सांसद ने आगे कहा, "यह 'जी राम जी' एक्ट इतना अच्छा कानून है कि हमें इसके बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत उन लोगों को है जो बेवजह हंगामा करते हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि नाम बदलने की जहां तक बात है, तो कांग्रेस को बताना चाहिए कि 'जवाहर रोजगार मिशन' से नाम बदलकर क्यों 'नरेगा' रखा था। इसी (मनरेगा) योजना का नाम पहले 'जवाहर रोजगार मिशन' था। क्या जवाहरलाल नेहरू से कांग्रेस को नफरत होने लगी थी, जिससे उनका नाम बदला गया? कांग्रेस इस पर जवाब दे।"
संजय जायसवाल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "शरद पवार ने जो कहा है, उसके बाद इन बातों (विपक्ष के आरोपों) का कोई मतलब नहीं रह जाता। दुख की इस घड़ी में हम सब पवार परिवार के साथ हैं।"
भाजपा सांसद ने कहा, "जहां तक ​​ममता बनर्जी की बात है, उन्हें हर चीज में साजिश नजर आती है, क्योंकि वह आदतन साजिशकर्ता हैं। उन्होंने जिस तरह बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने का कार्य किया, कोयला घोटालेबाजों को बचाने के लिए आई-पैक के दफ्तर में जाकर कागज चोरी किए, इससे स्पष्ट है कि ममता बनर्जी हर काम में साजिश रचती हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story