भारत
संजय जायसवाल और हिना शहाब ने वोट डाला, लोगों से की मतदान की अपील
jantaserishta.com
25 May 2024 9:37 AM IST

x
पटना: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत शनिवार को बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
महिला वोटर भी बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। इस बीच, पश्चिम चंपारण से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल और सीवान से निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की। उन्होंने अन्य लोगों के कटाक्ष पर कहा कि इस कटाक्ष का अनुभव काफी पुराना है।
वहीं पश्चिम चंपारण से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के लोग संकल्पित हैं। लोगों ने तय कर रखा है कि वे तीसरी बार किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए, अबकी बार 400 पार तय है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





