भारत
हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, मेयर और पार्षदों ने खुद उठाया कूड़ा, ड्राइवर वापस लौटे
Shantanu Roy
17 May 2026 3:59 PM IST

x
Shimla. शिमला। हड़ताल पर गए सैहब सोसयटी के कर्मचारियों ने शनिवार को भी सीटीओ चौक पर खूब नारेबाजी की है। हड़ताल के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेयर सुरेंद्र चौहान और सभी पार्षदों ने मोर्चा संभाला। शनिवार को सुबह से ही सभी पार्षद और मेयर स्वयं गाडिय़ों में कूड़ा डालते दिखे। शहरवासियों ने भी घर से बाहर निकलकर गाडिय़ों में अपना कूड़ा डाला। वहीं, दूसरी ओर सैहब सोसायटी के चालकों ने हड़ताल का विरोध किया है और शुक्रवार को ही गाडिय़ों की चाबी लेकर शनिवार सुबह से काम करना शुरू कर दिया।
हालांकि इनके साथ नगर निगम के रेगुलर कर्मचारी और 120 दिन के रोजगार योजना के तहत काम कर रहे कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाला। ऐसे में शनिवार को पूरा शहर साफ रहा। हालांकि शहर के घरों से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम के पास कर्मचारियों की कमी है। पूरे शहर में 1 हजार के करीब सफाई कर्मचारी काम करते हैं और हड़ताल पर कर्मचारियों के जाने के बाद करीब 100 कर्मचारी ही नगर निगम के पास बचे हैं। ऐसे में इन 100 कर्मचारियों ने ही पूरे शहर में कूड़ा उठाया है। नगर निगम ने हर वार्ड में पीकअप प्वाइंट बनाकर हर क्षेत्र में गाड़ी भेजना शुरू कर दिया है। जब तक कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं लौटते तब तक शहरवासियों को पीकअप प्वाइंट पर कूड़ा रखना होगा और वहां से निगम की गाड़ी स्वयं कूड़ा उठाकर ले जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





