भारत

दिवाली पर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं सफाई कर्मचारी, ये है वजह

Shantanu Roy
29 Sept 2023 3:39 PM IST
दिवाली पर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं सफाई कर्मचारी, ये है वजह
x
फतेहाबाद। दिवाली पर इस बार भी हरियाणा के लोगों को सफाई व्यवस्था को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछली बार की तरह इस बार भी सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिवाली पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के द्वारा आज फतेहाबाद में प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नई बाजी की गई। कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि पिछले वर्ष दिवाली पर वह हड़ताल पर गए थे और सरकार ने उनकी मांगे मानने को लेकर हम ही भरी थी। लेकिन उन मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है।
जिसके चलते अब वह दोबारा हड़ताल पर जा सकते हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो दिवाली पर इस बार भी उन्हें हड़ताल पर जाने का कदम उठाना पड़ेगा। मीडिया से बातचीत करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड ने कहा कि 15 अक्टूबर को रोहतक में उनकी बड़ी रैली होने जा रही है। वहां पर बड़ा निर्णय लिया जाएगा और अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो दिवाली पर कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं।
Next Story