भारत

मर्डर LIVE वीडियो: सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

jantaserishta.com
16 Aug 2026 12:53 PM IST
मर्डर LIVE वीडियो: सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में आरोपी को सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला करते हुए देखा गया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीम हमलावर का पता लगाने के लिए फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय अनिल कुमार के तौर पर हुई है, जो एमसीडी में सफाई कर्मचारी थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7 बजे अनिल कल्याणपुरी में अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन पर चाकू से हमला किया गया।
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सीसीटीवी में देखा गया कि आरोपी ने चाकू ले रखा था और उसने सफाई कर्मचारी अनिल के चाकू मार दिया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।
इस घटना के बाद भाजपा विधायक रविकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। यह सच्चाई है कि जब पूरी दिल्ली सो रही होती है, तो उसे जगाने का काम यही कर्मचारी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
भाजपा विधायक ने बताया कि जिस व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है, उसकी पहचान की जा चुकी है। उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक रविकांत ने आगे कहा, "मैंने सीसीटीवी देखा है। अनिल अपना काम कर रहा था। आरोपी ने अचानक आकर हमला किया।"
वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, "कल्याणपुरी में एक सफाई कर्मचारी की खुलेआम हत्या कर दी गई। क्या कल्याणपुरी अपराध की राजधानी बन गई है? पूरी दिल्ली में हत्याएं हो रही हैं।"
उन्होंने कहा, "एक सफाई कर्मचारी जो अपना काम करता है, उसके परिवार की हालत के बारे में सोचिए। जब ​​वह कचरा उठाता है, तो ऐसा इसलिए नहीं करता कि उसे यह काम पसंद है। आर्थिक हालात की वजह से उसे कोई और नौकरी नहीं मिलती, इसलिए उसे कचरा उठाना पड़ता है। उसकी हत्या कर दी गई है।"
कुलदीप कुमार ने कहा कि हमने पुलिस से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से आरोपी व्यक्ति का एनकाउंटर कराया जाए, ताकि मिसाल पेश हो और कोई ऐसी वारदात को अंजाम न दे सके। उन्होंने यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और किसी सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story