भारत

छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में संघ प्रमुख का कैंप

jantaserishta.com
18 Nov 2022 2:56 PM IST
छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में संघ प्रमुख का कैंप
x
फाइल फोटो
जबलपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का कैंप हो रहा है। वे यहां तीन दिन रहने वाले हैं और इस दौरान विभिन्न वर्गों से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम भी है। संघ प्रमुख के इस प्रवास को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत जबलपुर के प्रवास पर पहुंच चुके हैं और वे संघ के कार्यालय की केशवकुटी में रुके हुए हैं। वे यहां 20 नवंबर तक रुकने वाले हैं। इस दौरान उनकी विभाग प्रचारक, विभाग संचालकों के अलावा पदाधिकारियों से भी बैठक प्रस्तावित है।
वे यहां महाकौशल प्रांत के अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए संघ के विभिन्न विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा करने वाले हैं। इसके अलावा उनका सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शनिवार को मानव भवन में होना है जहां वे प्रबुद्ध जनगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 20 नवंबर को भागवत संघ परिवार की शाखाओं के प्रमुख शिक्षक और अन्य पदाधिकारियों के परिवारों से भी मिलने वाले हैं।
कहा जा रहा है कि भागवत भाजपा के कई पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होना संभावित हैं। यही कारण है कि संघ प्रमुख के इस दौरे को अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा के चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस बात की कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है।
महाकौशल राजनीतिक तौर पर भाजपा का गढ़ रहा है, मगर स्थितियां बदली तो भाजपा का पहले के मुकाबले प्रभाव कम हुआ है। जबलपुर की ही बात कर लें तो वर्तमान में दोनों ही दलों के विधायक बराबर हैं। महाकौशल क्षेत्र में आदिवासी वर्ग का प्रभाव है और वर्तमान में भाजपा की नजर भी आदिवासी वर्ग ही है। संघ प्रमुख बीते दिनों छत्तीसगढ़ के प्रवास पर थे और उन्होंने जशपुर में घर वापसी अभियान के मुखिया दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story