भारत

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर रहेंगे

jantaserishta.com
31 Jan 2022 8:48 AM IST
संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर रहेंगे
x

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) 31 जनवरी को एक बार फिर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. कोलकाता में संघ (RSS Chief In Kolkata) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. वह एक और दो फरवरी को केशव भवन में आरएसएस की अखिल भारतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. भागवत 2 फरवरी तक कोलकाता में रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, मार्च में अहमदाबाद में होने वाली आरएसएस की कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी के लिए मोहन भागवत समेत आरएसएस के छह शीर्ष पदाधिकारी कोलकाता में बैठक करेंगे. बैठक में दत्तात्रेय होसबले, अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

यह बैठक मुख्य रूप से केंद्रीय स्तर पर होती है, जिसमें राज्य स्तर के नेता मौजूद नहीं होंगे. केशव भवन सूत्रों के मुताबिक इस साल सरसंघचालक का दौरा पूरी तरह सांगठनिक है. तय कार्यक्रम के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व के साथ कोई बैठक नहीं हो रही है. प्रथा के अनुसार, जब संघ का मुखिया किसी राज्य का दौरा करता है, तो वह वहां के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलता है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह किन व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे.
गौरतलब है कि बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार और पार्टी की राज्य इकाई में हाल में हुए सांगठनिक फेरबदल के बाद से पार्टी के भीतर मचे उथल- पुथल के बीच भागवत का दो महीने के भीतर दूसरी बार यह दौरा हो रहा है. हालांकि संघ पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य बंगाल समेत पूर्वी क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर जोर देना है. भागवत के साथ संघ के छह और शीर्ष नेता भी आ रहे हैं. इनमें दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार जैसे नेता शामिल हैं. भागवत 31 जनवरी की रात में यहां पहुंचेंगे और वह दो फरवरी तक शहर में रहेंगे. पदाधिकारी के अनुसार, भागवत कोलकाता में आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यालय केशव भवन में एक और दो फरवरी को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठक करेंगे. इसमें संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बंगाल समेत पूर्वी क्षेत्र में आरएसएस की सांगठनिक वृद्धि पर गौर करना और संघ के विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है. बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठक की कोई बात नहीं है. बताते चलें कि दो महीने के भीतर भागवत की बंगाल की यह दूसरी यात्रा होगी. इससे पहले 16-17 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर भागवत बंगाल आए थे. उस दौरे में भी राज्य में सांगठनिक विस्तार पर जोर दिया गया था. इधर, सूत्रों का यह भी कहना है कि भागवत समेत संघ के छह शीर्ष नेता मार्च में अहमदाबाद में होने वाली संघ की कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी के लिए भी कोलकाता आ रहे हैं. इस दौरान पूर्वी क्षेत्र में सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की जाएगी. साथ ही संघ के शीर्ष नेता अगले एक साल के लिए यहां काम का खाका तैयार करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story