भारत

हरिद्वार पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, शांतिकुंज में चल रहे दो दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम में की शिरकत

jantaserishta.com
28 Aug 2023 3:23 PM IST
हरिद्वार पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, शांतिकुंज में चल रहे दो दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम में की शिरकत
x
हरिद्वार: संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने हरिद्वार के शांतिकुंज में चल रहे दो दिवसीय वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान कार्यक्रम में शिरकत की। दरअसल, हरिद्वार के शांतिकुंज में दो दिवसीय वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें शिरकत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हरिद्वार पहुंचे।
गायत्री परिवार के शांतिकुंज में वसुधैव कुटुंबकम कार्यक्रम करने का उद्देश्य पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हुए आने वाले समय में किस तरह से अपने साथ आमजन की मदद करते हुए कार्य करना है, इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आपको बता दें कि रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि, भारत और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पीएम नरेंद्र मोदी ने जी-20 के जरिए दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है। ऋषि-मुनियों की विचारधारा सबको समान दृष्टि से देखना है। सबके बीच में समरसता और समन्वय होना चाहिए। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story