भारत
चंदन पेड़ चोर पकड़ से दूर, DM के सरकारी आवास में खलबली
jantaserishta.com
11 Aug 2025 2:36 PM IST

x
जांच जारी.
हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के जिलाधिकारी आवास से चंदन के पेड़ के चोरी का मामला सामने आया है. सबसे बड़ी बात चोर ने चंदन के पेड़ को इतने शातिर तरीके से चुराया कि घर में तैनात गार्ड और पुलिस वालों को पता भी नहीं चला. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और चोर का पता लगा रही है.
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी राहुल गुप्ता के सरकारी आवास से चोरों ने रविवार को चंदन का पेड़ चुराया. हालांकि, चंदन के पेड़ के चोरी होने की जानकारी तब लगी, जब जिलाधिकारी सुबह आवास से बाहर निकल रहे थे. घटना सामने आने के बाद हिंगोली पुलिस हरकत में आ गई है.
पुलिस के मुताबिक चोरी रविवार की रात 2 से 3 बजे के आसपास हुई. सरकारी बंगले में जब जिलाधिकारी सो रहे थे, तभी चोर आया और चंदन के पेड़ का बीच का भाग काटकर चला गया. जिस वक्त चोरी हुई, उस समय दो पुलिस गार्ड ड्यूटी पर थे. मगर किसी को भी खबर नहीं हुई. सुबह ज़ब जिलाधिकारी बाहर निकले तो घर के दरवाजे के ठीक बाहर खड़ा चंदन का पेड़ जड़ से कटा हुआ था.
जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने जब पास जाकर देखा तो पेड़ के बीच का हिस्सा कोई काटकर ले गया था. घटना सामने आने के बाद जिलाधिकारी के बंगले पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक डिपार्टमेंट व पुलिस की टीम जांच के लिए दाखिल हुई. फिलहाल का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





