भारत
रेत माफिया ने कलेक्टर पर किया पथराव, सुरक्षा में लगे जवानों को हवाई फायर करना पड़ा
jantaserishta.com
31 Jan 2025 1:01 PM IST

x
कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने निकले कलेक्टर पर ही रेत माफिया से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा जवानों को रेत माफिया के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ा, हवाई फायर भी करना पड़ा। इस पथराव में कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिले में चल रहे अवैध खनन की शिकायत काफी समय से आ रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ककरा रेत खदान क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया तो उन्हें इस दौरान पहले खाली ट्रैक्टर ट्रॉली मिली, जिस पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की, मगर बाद में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मिली। इस ट्रैक्टर ट्रॉली को उन्होंने जब्त कर थाने भेज दिया।
इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोग कलेक्टर से बातचीत करने आ गए, लेकिन उन्होंने बातचीत के दौरान ही पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने हवाई फायर कर इन बदमाशों को खदेड़ा। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पथराव किया, जिसमें कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं बताया गया है कि कलेक्टर श्रीवास्तव की खनन काम में लगे लोगों से बहस भी हुई थी।
भिंड और मुरैना में बड़े पैमाने पर रेत माफिया और खनन माफिया सक्रिय रहते हैं। इस इलाके में इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है। जब भी प्रशासनिक अमला कोई मुहिम चलाता है, तो यह माफिया उनसे टकराने तक तैयार हो जाते हैं। अब से कोई एक दशक पहले मुरैना जिले में एक आईपीएस अधिकारी को भी खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। अभी पिछले दिनों ही ग्वालियर में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व अमले पर भी ग्रामीणों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





