
x
केस दर्ज
मुरैना। मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। मुरैना में एक स्कूल संचालक ने रेत माफिया को तेज गति से वाहन चलाने से मना किया तो बदमाशों ने स्कूल संचालक और शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। लोहे के सरिये और डंडों से बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरघानड़ रोड पर न्यू होराइजन स्कूल है।
जहां आज स्कूल के सामने रेत से भरे ट्रैक्टर गुजरने पर स्कूल संचालक ने धीमी गति से गुजरने के लिए कहा। इतने में ही 9 लोगों स्कूल संचालक से गाली गलौज करने लगे। साथ ही लोहे के सरिया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। लोहे के सरिये और डंडों से इतनी बुरी तरह से पिटाई की के शरीर पर जगह-जगह गंभीर घाव हो गए। जिसके बाद संबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो ज्ञात और सात अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Next Story