भारत

बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
21 Aug 2022 9:10 AM IST
बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
x

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद हैं। सरकार उन पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन उनपर शायद कोई फर्क नहीं पड़ता। बालू माफिया पुलिस से भी नहीं डरते। यही वजह से कि कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमले की खबरें बार-बार आती रहती हैँ। ताजा मामला नवादा जिले का है। जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम बालू माफियाओं ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को वारिसलीगंज पीएससी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीपुर पेट्रोल पंप के पास अवैध बालू डंप किया जा रहा है। सूचना पर वारिसलीगंज पुलिस छापेमारी के लिए वहां पहुंची। वहां मौजूद धंधेबाज पुलिस से डरकर भागने के बजाए भि़ड़ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दौरान बालू लोड कर रहे माफियाओं ने उन पर पथराव कर दिया। इस हमले के लिए पुलिस बल तैयार नहीं थी। एक दारोगा समेत पुलिसकर्मी को पत्थर लग गई और वे घायल हो गए। घालयों को लेकर अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची तबतक सभी फरार हो चुके ते। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story