भारत

रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत

jantaserishta.com
18 Jan 2023 2:54 PM IST
रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत
x
बैतूल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा रानीपुर थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम माहरुख के पास हुआ।
रानीपुर थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर सोनू ककोडिया (19) बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर अपने तीन साथी राजेंद्र चौहान (18), सतीश (22) एवं रिंकू काजले (19) के साथ रानीपुर रोड महारुख नदी से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दर्दनाक हादसे में सतीश और रिंकू की दर्दनाक मौत हो गई और दो युवकों को गंभीर चोटे आई हैं।
घटना के घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं 2 शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घायलों ने बताया कि बाईक पर सवार लोगों के अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने आ जाने के कारण यह घटना हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story