भारत
बिहार भाजपा के सम्राट ने लालू को बताया 'गारंटर', कहा- इनके बिना नीतीश का कोई रोल नहीं
jantaserishta.com
17 July 2023 5:40 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को 'गारंटर' बताते हुए सोमवार को कहा कि लालू प्रसाद के बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई रोल नहीं है। नीतीश कुमार राजनीति में अब कोई फैक्टर नहीं रहे।
सम्राट चौधरी ने यह प्रतिक्रिया तब व्यक्त की जब पत्रकारों ने उनसे लालू, नीतीश के बेंगलुरु में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में जाने के संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर भी साथ जा रहे हैं। स्वाभाविक है, लालू प्रसाद के बिना नीतीश कुमार का क्या रोल है। नीतीश अब कहीं की राजनीति के लिए कोई फैक्टर नहीं हैं। लालू थोड़ा असर डालते हैं। लेकिन, लालू से हम लोग ठीकठाक से लड़ लेंगे, आराम से लड़ लेंगे। इसको लेकर कहीं कोई टेंशन नहीं है।
एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा क्या है कि कांग्रेस की सोनिया गांधी को अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना है और लालू प्रसाद को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई बैठक कर ले बिहार में क्या फर्क पड़ता है। बिहार में ममता बनर्जी कितना वोट दिलवा देंगी। नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं हैं। बिहार में इस बार 70-30 की लड़ाई होगी। 30 परसेंट वाला लड़ते रहें, जितना उसको लड़ना है।
बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग कितना भी बैठक कर लें, कुछ नहीं होने वाला है। देश में एक बार फिर से मोदी की सरकार आने वाली है।
Tagsबिहार बीजेपीबिहारबिहार राजनीतिलालू प्रसादमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारसम्राट चौधरीBihar BJPBiharBihar PoliticsLalu PrasadChief Minister Nitish KumarNitish KumarSamrat Chowdhary
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





