भारत

सम्राट चौधरी ने ली बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ, नीतीश के बाद बिहार में सम्राट युग

jantaserishta.com
15 April 2026 11:01 AM IST
सम्राट चौधरी ने ली बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ, नीतीश के बाद बिहार में सम्राट युग
x
देखें वीडियो.

पटना: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण कर ली है. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये पहली है, जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है. सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. आज केवल इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं. इस भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी विशेष रूप से मौजूद रहे.

सम्राट चौधरी की संपत्ति का ब्यौरा
सम्राट चौधरी ((Samrat Choudhary) की संपत्ति को देखें तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत मानी जाती है. उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का खुलासा किया था.
चल संपत्तियां:
नकद राशि: 1,71,550 रुपये
बैंक खातों में जमा: लगभग 27 लाख रुपये
सोना (पति-पत्नी): करीब 40 लाख रुपये
शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड: लगभग 32 लाख रुपये
इंश्योरेंस पॉलिसी: 10 लाख रुपये
पीपीएफ खाता: 10 लाख रुपये
वाहन: बोलेरो नियो कार (करीब 7 लाख रुपये)
अचल संपत्तियां:
तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में जमीन: 8 करोड़ रुपये से अधिक
पत्नी के नाम पर खेती की जमीन: करीब 50 लाख रुपये
पटना में कॉमर्शियल बिल्डिंग: लगभग 58 लाख रुपये
कुल मिलाकर उनकी नेटवर्थ करीब 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story