भारत
सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के अध्यक्ष, बधाई देने वालों का तांता
jantaserishta.com
23 March 2023 3:00 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से सांसद संजय जायसवाल को हटाकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है। सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं की ओर से उनके आवास पहुंचकर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है।
राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी, सदस्य विधान परिषद को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
चौधरी पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के रहने वाले हैं और कद्दावर नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं।
कुशवाहा समाज में पकड़ रखने वाले चौधरी की पहचान अच्छे वक्ता के तौर पर होती है। चौधरी राबड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं जबकि एनडीए की पिछली सरकार में ये पंचायती राज मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं।
चौधरी के अध्यक्ष बनाए जाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने चौधरी को बधाई देते विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और उन्नति करेगा।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में निश्चित ही संगठन नयी बुलन्दियों को प्राप्त करेगा।
इसके अलावा बधाई देने वालों में देवेश कुमार, प्रवक्ता संतोष पाठक, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, शुभम राज सिंह, सीमांत शेखर भी शामिल रहे।
Tagsभारतीय जनता पार्टीसम्राट चौधरीबिहार भाजपाबिहार भाजपा अध्यक्षबिहार न्यूज़Bharatiya Janata PartySamrat ChaudharyBihar BJPBihar BJP PresidentBihar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





