भारत

तीन साल में बनी 2216 दवाओं के सैंपल फेल

Shantanu Roy
23 Nov 2026 7:36 PM IST
तीन साल में बनी 2216 दवाओं के सैंपल फेल
x
Shimla. शिमला। एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब की साख पर बड़ा बट्टा लग रहा है। पिछले तीन वर्षों में हिमाचल में निर्मित दो हजार से अधिक दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। बड़ी बात यह है कि इस अवधि में 47 कंपनियां ऐसी सामने आई है, जिनके सैंपल दस से अधिक बार गुणवत्ता की कसौटी पर? पूरी तरह से खरी नहीं उतर पाई है। आंकड़ों के तहत पिछले तीन वर्षों के दौरान बनी कुल 2216 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए। अहम बात ये है कि इनमें सामान्य दवाओं के साथ कई महत्त्वपूर्ण और जीवनरक्षक दवाएं भी शामिल हैं। पता चला है कि 47 कंपनियां तो ऐसी हैं, जिनके सैंपल दस से ज्यादा बार तय मानकों के मुताबिक नहीं पाए गए हैं। सूची में जीवन रक्षक एंटीबायोटिक इंजेक्शन के अलावा दिल के उपचार में इस्तेमाल होने वाली महत्त्वपूर्ण दवाओं के नाम भी
शामिल हैं।


वहीं इस वर्ष प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में निर्मित होने वाली दवाओं के 409 सेंपल फेल पाए गए। हालांकि यह आंकड़ा केवल मार्च से पहली नवंबर तक का है। पिछले साल का आंकड़ा इस साल के मुकाबले करीब दोगना था। वर्ष 2025-26 में 963 दवाइयां क्वालिटी चैक पास नहीं कर पाई थी। साल 2024-25 में 844 दवाओं के सैंपल फेल हुए थे। ये तय मानकों के अनुसार न पाए जाने सेंपल प्रदेश के सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और ऊना सहित अन्य जिलों में स्थापित दवा उद्योगों के हैं। सरकार ने कंपनियों की जवाबदेही तय करने के लिए पिछले वर्षों में 47 कंपनियों के नमूने दस या इससे अधिक बार फेल हुए हैं। इनमें से 43 कंपनियों का केंद्रीय औषधि नियंत्रक के साथ संयुक्त निरीक्षण और राज्य औषधि नियंत्रक की ओर से अलग से निरीक्षण किया गया।
Next Story