भारत

कर्मचारी पर समोसे वाले ने फेंकी चटनी, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
20 May 2023 9:31 AM IST
कर्मचारी पर समोसे वाले ने फेंकी चटनी, सामने आया VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा शहर को साफ सुथरा रखने और अतिक्रमण को हटाने के लिए नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर अलग-अलग जगह पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच रहा है। शुक्रवार को भी नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर जब सेक्टर 72 के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो वहां पर मौजूद एक समोसे वाले कि नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों से बहस हो गई। जिसके बाद समोसे वाले ने चटनी नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नोएडा अथॉरिटी के जेई की कंप्लेंट पर पुलिस ने समोसे वाले को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के थाना 113 क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा अथॉरिटी के जेई सर्जन की देखरेख में अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां पर ठेला लगाए हुए जीतन ने जेई सजन के ऊपर लाल मीठी चटनी फेंक दिए और बहस और मारपीट करने पर उतारू हो गया। पुलिस ने बताया है कि शिकायत मिलने के बाद जीतन को हिरासत में लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story