भारत

CBI दफ्तर पहुंचे समीर वानखेड़े, दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
20 May 2023 10:35 AM IST
CBI दफ्तर पहुंचे समीर वानखेड़े, दिया बड़ा बयान
x
देखें वीडियो.
मुंबई: NCB मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए CBI कार्यालय पहुंचे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. एनसीबी की विजिलेंस जांच में वानखेड़े को लेकर तमाम बड़े खुलासे हुए हैं. दरअसल, आर्यन खान केस के बाद एनसीबी ने समीर वानखेड़े समेत कुछ अफसरों पर विजिलेंस जांच बैठाई थी. एनसीबी की इसी विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने समीर वानखेड़े समेत एनसीबी के कुछ अफसरों पर FIR दर्ज की है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है. इस मामले में उच्च न्यायालय ने एजेंसी को आदेश दिया है कि सोमवार तक वह समीर वानखेड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करे. अदालत ने कहा कि वानखेड़े के खिलाफ गिरफ्तारी जैसा कदम न उठाया जाए. समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की घूस मांगी थी. यह घूस उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस से निकालने के एवज में मांगी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story