भारत

Sameer Wankhede News: समीर वानखेड़े की जाएगी नौकरी? बॉम्बे हाईकोर्ट में लगी याचिका, की गई ये मांग

jantaserishta.com
21 Nov 2021 8:10 AM IST
Sameer Wankhede News: समीर वानखेड़े की जाएगी नौकरी? बॉम्बे हाईकोर्ट में लगी याचिका, की गई ये मांग
x

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बेल ऑर्डर सामने आने से एक तरफ जहां क्रूज ड्रग्स केस की एनसीबी (नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो) की थ्योरी को झटका लगा है, वहीं मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है.

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में कहा गया है कि समीर वानखेड़े ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में शामिल होने के दौरान अपनी जाति और धर्म का खुलासा नहीं किया था. लिहाजा, समीर को बर्खास्त किया जाए.
समाजसेवी अशोक महादेव कांबले ने वकील नितिन सतपुते के माध्यम से ये याचिका दायर की है. इसमें कहा गया है कि समीर वानखेड़े ने मुस्लिम होने की बात छिपाकर सिविल सर्विस में नौकरी हासिल की थी. उन्होंने बताया कि इस मामले को देख रही जांच समिति से भी वह शिकायत कर चुके हैं.
ड्रग्स केस में आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिला साजिश का सबूत
कांबले ने याचिका में कहा कि 1993 में समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद से बदलकर ध्यानदेव वानखेड़े करने की घोषणा की गई थी, लेकिन वानखेड़े के धर्म में कोई बदलाव नहीं हुआ. याचिका में दावा किया गया है कि यह अनुसूचित जाति के स्टूडेंट कोटे से कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए किया गया था.
याचिका में कहा गया है कि समीर वानखेड़े की ओर से बतौर लोक सेवक झूठी जानकारी दी गई है. लिहाजा उन्हें बर्खास्त किया जाए. कांबले ने दावा किया कि संविधान वानखेड़े को अपनी सेवा जारी रखने की अनुमति नहीं देता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story