भारत

समीर वानखेड़े ने लगाया जासूसी का आरोप, गृह मंत्री का आया बयान

jantaserishta.com
13 Oct 2021 9:21 AM IST
समीर वानखेड़े ने लगाया जासूसी का आरोप, गृह मंत्री का आया बयान
x

Mumbai Cruise Case: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस या किसी अन्य एजेंसी को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश नहीं दिया है. क्रूज जहाज पर छापेमारी का नेतृत्व करने के बााद चर्चा में आए वानखेड़े ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि दो पुलिस अधिकारी उनका पीछा कर रहे थे. क्रूज पर छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वालसे पाटिल ने कहा, ''सरकार ने पुलिस या राज्य के खुफिया विभाग को समीर वानखेड़े पर नजर रखने के लिए कोई आदेश नहीं दिया है. मैंने सुना है कि उन्होंने (वानखेड़े) पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है. हम इस पर गौर करेंगे.'' मंत्री ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि पुलिस उन पर नजर रख रही है.''
एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, वानखेड़े नियमित रूप से उपनगर ओशिवारा में कब्रिस्तान जाते थे, जहां उनकी मां को 2015 में उनकी मृत्यु के बाद दफनाया गया था. एनसीबी अधिकारी ने सोमवार को दावा किया था कि कथित तौर पर ओशिवारा थाने के दो अधिकारी कब्रिस्तान गए और वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story