ओवैसी के वायरल वीडियो पर संबित पात्रा का जवाब, किसे धमका रहे हो मियां?....सुनों हम ना डरे थे मुगलों से ना जिन्नावादियों से तो तुमसे क्या खाक डरेंगे!

फाइल फोटो
कानपुर: एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी पुलिस को धमकी भरे लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूं जो मुसलमानों की दाढ़ी नोच रह हैं. यूपी में हमेशा सीएम योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और देश के प्रधानमंत्री हमेशा मोदी नहीं रहेंगे. मुसलमानों की दाढ़ी मत नोचो. ओवैसी ने यूपी पुलिस से कहा कि जब हालात बदलेंगे तो कौन बचाएगा?
किसे धमका रहे हो मियां?
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 23, 2021
याद रखना जब-जब इस वीर भूमि पर कोई औरंगजेब और बाबर आएगा तब-तब इस मातृभूमि की कोख से कोई ना कोई वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मोदी-योगी बन खड़ा हो जाएगा।
सुनों हम ना डरे थे मुगलों से ना जिन्नावादियों से तो तुमसे क्या खाक डरेंगे! pic.twitter.com/cvbBjqJe53
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





