भारत
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलें- कोवैक्सीन के बारे में भ्रम फैला रही है कांग्रेस
Apurva Srivastav
16 Jun 2021 5:14 PM GMT

x
कांग्रेस के राष्ट्रीय इंटरनेट मीडिया समन्वयक गौरव पांढी द्वारा कोवैक्सीन को लेकर किए गए ट्वीट पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय इंटरनेट मीडिया समन्वयक गौरव पांढी द्वारा कोवैक्सीन को लेकर किए गए ट्वीट पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि विपक्षी पार्टी को 'वैक्सीन के बारे में संदेह पैदा करने' के लिए याद किया जाएगा।
संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस स्वदेशी वैक्सीन के खिलाफ भ्रम पैदा कर रही है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वदेशी वैक्सीन के खिलाफ भ्रम पैदा कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को बताना चाहिए कि उन लोगों ने टीका लगवाया है या नहीं क्या उन्हें टीके में भरोसा है या नहीं?
सरकार को लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए: कांग्रेस
बता दें कि पांढी ने एक आरटीआइ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि भाजपा सरकार को लोगों की आस्था और विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए, अगर कोवैक्सीन या किसी भी वैक्सीन में गाय या बछड़े का सीरम मिलाया गया है तो लोगों को इसके बारे में जानने का हक है।
Next Story