भारत
पुलिस ने महिला पत्थरबाज को किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
jantaserishta.com
6 Jan 2025 1:54 PM IST

x
पुलिस के काफिले पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा में पुलिस के काफिले पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। नखासा थाना के सब इंस्पेक्टर शाह फैसल ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर गिरफ्तारी की है। महिला हिंदूपुरा खेड़ा इलाके की रहने वाली है। महिला को रविवार को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन सोमवार को चलान किया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक और आरोपी सलीम को भी रविवार को गिरफ्तार किया। उस पर हिंसा के दौरान पुलिस पर गोली चलाने का आरोप है।
आरोप है कि हिंसा के दौरान कई महिलाओं ने अपनी छतों से पुलिस पर पथराव किया था, इसमें गिरफ्तार महिला भी शामिल थी। इससे पहले पुलिस ने कई महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वीडियो के आधार पर बाकी महिलाओं की तलाश में जुटी थी। इससे पहले हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटने के बाद सीओ सिटी अनुज चौधरी पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से लूटे गए पांच कारतूस और एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
पिछले साल नवंबर माह में संभल के जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हिंसा हुई थी। वहां पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने फायरिंग, आगजनी और पथराव किया था। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी और कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





